पूर्व मंत्री राणा अजीत सिंह समेत तीन आरोपी जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग जेल से तलब

पूर्व मंत्री राणा अजीत सिंह समेत तीन आरोपी जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग जेल से तलब

आर्म्स एक्ट में रिमांड के लिए विवेचक की अर्जी पर सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में सुनवाई आज

जौनपुर जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल,पूर्व मंत्री समेत अब तक 11 आरोपी जा चुके है जेल

सुलतानपुर। जमीन से जुड़े विवाद में हुए जानलेवा हमले एवं आपराधिक षडयंत्र रचने सहित अन्य आरोपो से जुड़े मामले में मंगलवार को जौनपुर जिले के तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। आरोपियों की रिमांड पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए रिमांड पर आपत्ति जताई,फिलहाल अदालत ने बचाव पक्ष की आपत्ति खारिज करते हुए आरोपियो की रिमांड 23 मार्च तक मंजूर कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं पूर्व मंत्री व उनके पुत्र-भाई के कब्जे से बरामद असलहों के सम्बन्ध में लगी धारा में रिमांड बनाने के लिए विवेचक की तरफ से कोर्ट में अर्जी पेश की गई है। जिस पर सीजेएम कोर्ट ने 18 मार्च के लिए पूर्व मंत्री राणा अजीत सिंह समेत तीनो आरोपियो को जिला कारागार से जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग तलब किया है। वहीं सीजेएम कोर्ट ने मामले में पूर्व मंत्री सहित आठ आरोपियो की जमानत अर्जी खारिज कर दिया है। मामले में पूर्व मंत्री के पुत्र राणा अभिजीत सिंह की तरफ से जमानत के लिए जिला जज कोर्ट में अर्जी पेश की गई है। जिला जज सुनील कुमार की अदालत में जमानत पर सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की गई है।
अखंडनगर थाने के कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव ने 15 मार्च की सुबह नौ बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनके आरोप के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर स्थानीय थाने के रतनपुर मैरवा निवासी पूर्व राज्य मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह,उनके पुत्र अभिजीत सिंह सहित अन्य नामजद एवं उनके अज्ञात साथियों ने पिस्टल व रिवाल्वर एवं हाथों में लाठी-डंडा लेकर जान से मार डालने की नीयत से हमला एवं फायरिंग भी किया। घटना में वादी पक्ष के संजय यादव सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में एसपी चारू निगम की सक्रियता से पुलिस नामजद आरोपी पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह व उनके पुत्र अभिजीत प्रताप सिंह एवं उनके बड़े भाई अजय प्रताप सिंह सहित आठ आरोपियो को गिरफ्तार कर 16 मार्च को जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी है। मामले में पुलिस ने जौनपुर जिले के भगाला-मुस्तफाबाद निवासी आरोपी हेमचंद्र गौतम,अमावां कला-सरपतहा निवासी दुर्गेश दूबे व सहाबुद्दीन उसरौली-खुटहन निवासी प्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया,जिन्हें अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें