आदर्श नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद सीतापुर का औचक निरीक्षण

सीतापुर राजागणपति आर0 ने आज कार्यालय आदर्श नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद सीतापुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर वार्डों की संख्या एवं जनसंख्या की जानकारी अधिशासी अधिकारी से प्राप्त करते हुये निर्माण पत्रावलियों का अवलोकन किया। वर्कआर्डर के अनुरूप कार्य न होने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद तम्बौर अहमदाबाद पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार के निर्देश दिये तथा जे0ई0 लघु सिंचाई व पटल सहायक की 27 लाख की पत्रावलियों, आर0सी0सी0 एवं गौशाला निर्माण की पत्रावलियों का अवलोकन करते हुये त्रुटियां पाये जाने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने वाहनों की संख्या एवं उनकी लॉकबुक की जानकारी ली। कार्यालय में लॉकबुक न होने, ईंधन के रजिस्टर में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर न होने एवं कमियां पाये जाने पर एवं पत्रावलियों का रख-रखाव सही ढंग से न होने पर अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी। जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र की जानकारी लेते हुये ससमय प्रमाण-पत्र न जारी किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जल्द से जल्द प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रमाण-पत्र अधिक समय तक लम्बित न रखी जाये। साथ ही दाखिल खारिज की पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। पानी की टंकी की निरन्तर साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश के साथ साफ-सफाई का रजिस्टर रखने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद तम्बौर अहमदाबाद के कार्यालय में अत्यधिक त्रुटियां पाये जाने पर सुधार के कड़े निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें