
ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की जाँच को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।
गौशालाओं में मृत गायों को खुले में छोड़े जाने व कंकरकुई में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जाँच को लेकर लामबंद हुये संगठन,
सकरन(सीतापुर):गौशाला में मृत गायों के शवों को सम्मानजनक न दफनाकर खुले में छोड़े जाने व ग्राम विकास निधि में मानकविहीन कार्यों की जाँच कराने के लिए मानवाधिकार सहायता संघ जिलाध्यक्ष व भाकियू जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी सकरन को सौंपा ज्ञापन। ग्राम पंचायत बगहाढाख के अस्थायी गौ आश्रय स्थल में गौवंशों की दयनीय स्थिति के बीच मृत गायों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार न करवा कर खुले में छोड़कर चील कौवों कुत्तों सियारों के लिए सुलभ भोजन उपलब्ध करवाने वाले जिम्मेदारों व ग्राम पंचायत कंकरकुई में कथित 40 लाख से अधिक सरकारी धन के दुरुपयोग की जाँच करवा जिम्मेदारों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने बताया कि यदि शाम 5 बजे तक निस्तारण नहीं किया जाता है तो संगठन आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगा।