मान्यवर कांशीराम साहेब के जन्मदिवस पर अपनी जनता पार्टी उन्नाव इकाई ने आयोजित की सभा व विचार संगोष्ठी

मान्यवर कांशीराम साहेब के जन्मदिवस पर अपनी जनता पार्टी उन्नाव इकाई ने आयोजित की सभा व विचार संगोष्ठी

उन्नाव। अपनी जनता पार्टी उन्नाव इकाई द्वारा सामाजिक–राजनीतिक परिवर्तन आंदोलन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहेब के जन्मदिवस के अवसर पर बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।
इसके बाद सभा स्थल पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित जनसमूह ने मान्यवर कांशीराम साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महादेव कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र गौतम ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, महिला मोर्चा की रोशनी गौतम, संजय गौतम, बालमुकुंद गौतम, योगेंद्र प्रसाद, गोविंद गौतम, जलालुद्दीन, संतोष गौतम, राज गौतम, जगदीश गौतम, चेतराम गौतम, रामसजीवन गौतम, कैलाश गौतम, भारत गौतम, मुन्ना गौतम, संदीप गौतम, नितिन कश्यप दीपू, अरुण गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि घुन्नी मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम साहेब ने शोषित, वंचित और उपेक्षित समाज को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए मजबूत आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहेब का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से आए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मान्यवर कांशीराम साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें