इंदरगढ़ कन्नौज , एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला परिजनों ने ससुरालयों पर हत्या का आरोप लगाया

इंदरगढ़ कन्नौज , एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला परिजनों ने ससुरालयों पर हत्या का आरोप लगाया

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

इंदरगढ़ कन्नौज। कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के झूलनापुर गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक के भाई मोहम्मद शकीब ने आरोप लगाया है। कि ससुराल वाले हसन के साथ मारपीट करते थे। हसन के बच्चों ने बताया की तीन दिनों से उन्हें खाना नहीं दिया गया था। और ससुरालियों ने मारपीट के बाद हसन को फांसी लगाने के लिए रस्सी भी थमाई थी। परिजनों का कहना है। कि हसन ने कुछ दिन पहले यह बात अपनी बहन को भी बताई थी। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी ताज बानो समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोप के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है।

मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के झुलनापुर गांव का है। मृतक हसन अलीगढ़ के हैबतपुर गांव का रहने वाला था। वह पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रह रहा था। घटना के बाद ससुरालिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

हसन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। हसन के परिजनों की मांग कर रहे।वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें