
UPSC में कन्नौज के मयंक त्रिपाठी को 10वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाने
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
कन्नौज के मयंक त्रिपाठी ने यूपीएससी में 10वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाने का काम किया है। वह इन दिनों पुणे में हैं, जहां वह सीओ के पद की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने परीक्षा की तैयारी की और 10वीं रैंक हासिल कर ली। उनकी इस कामयाबी पर परिजनों ने खुशी का इजहार किया है।
मयंक मूल रूप से कन्नौज जिले के टड़वा गांव के निवासी हैं। उनके पिता प्रभात त्रिपाठी कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक की पोस्ट पर हैं। मयंक के पिता ने कन्नौज के सरायमीरा स्थित डाक बंगला रोड पर आवास बना रखा, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। मयंक ने इंटरमीडिएट तक कि पढ़ाई कन्नौज में की और फिर वर्ष 2020 में वह दिल्ली चले गए।
जहां उन्होंने दिल्ली विश्व विद्यालय के हिन्दू कॉलेज में गणित से बीएससी की। मयंक ने पिछले वर्ष ही यूपीएससी की परीक्षा में 373वीं रैंक हासिल की थी। जिसके बाद उनका चयन सीओ की पोस्ट पर हुआ था। वर्तमान समय में वह पूना में रहकत ट्रेनिंग कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। मंगलवार को जैसे ही उनके परिजनों को 10वीं रैंक हासिल होने की जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
यूपी में कन्नौज के रहने वाले मयंक त्रिपाठी ने अपने पहले अटेम्प्ट में 337 रैंक हासिल की थी। इस बार अपने दूसरे अटेम्प्ट में उन्हें 10वीं रैंक मिली है। इससे पहले उनका चयन UP PCS के तहत DSP के पद पर हुआ था। उनके पिता कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक हैं।
इससे पहले मयंक का चयन DSP (डिप्टी एसपी) के पद पर हुआ था। पुणे में ट्रेनिंग चल रही है।