
सीतापुर!आज रंजीत होटल में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए!बैठक का संचालन करते हुए किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार चल रहे किसान आन्दोलन को कुचलने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है!किसान मंच प्रदेश सचिव मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर किसान हित में सड़कों पर उतर कर संघर्ष करना होगा!संगतिन मजदूर संगठन से ऋचा सिंह ने कहा जिला प्रशासन हम सभी की आवाज दबाने का कुचक्र चलाया जा रहा है!किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा किसान हित किए जा रहे संघर्ष में दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों से हम सभी डरने वाले नहीं हैं!महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच अल्पना सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए हिटलर शाही रवैया अपना रही है!किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक उत्तर प्रदेश में इस द्वितीय किसान आंदोलन में हम सभी द्वारा सांकेतिक विरोध किया जा रहा था,परंतु जिला प्रशासन सीतापुर एफ आई आर दर्ज कर सड़को पर संघर्ष के लिए मजबूर कर रहा है!आज की बैठक में सिख संगठन जिला अध्यक्ष गुरु पाल सिंह,गया प्रसाद,जिला पंचायत सदस्य अर्जुन लाल,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन जन शक्ति मनीष त्रिपाठी,किसान यूनियन दसहरी से आनंद सिंह,किसान मंच जिला संयोजक नवल किशोर मिश्रा,युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिव्य सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किए!