
नैमिष टुडे-अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद-सीतापुर। स्थानीय कस्बे से मात्र 6 किमी दूर स्थित ग्राम करीमगंज (बाबा कुटिया) स्थित दिव्य , भव्य और अत्यंत सिद्ध स्थल पर हो रहे विशाल भंडारे और संकीर्तन में सीतापुर के लोकप्रिय सांसद राजेश वर्मा द्वारा उपस्थित संत जनों को अंग वस्त्र देकर और भाजपा नेता संतोष सिंह द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को पेन और कॉपी देकर तथा बुजुर्गों को कंबल और साल देकर सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर महमूदाबाद विधायिका आशा मौर्य,चन्द्रभूषण शुक्ला, मोहन प्रसाद बारी, रामकुमार वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा एडवोकेट, राम शंकर वर्मा, मन्नू जैन, अवनीश रावत, राम कुमार , अंब्रीश यादव, राम चंद्र वर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भंडारे का सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।