Uncategorized Archives - Naimish Today

सेवा संकल्प अभियान: संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन
सेवा संकल्प अभियान: संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन

ब्यूरो चीफ /नैमिष टुडे /प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सूचना विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डा. राममोहन मीना ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी का विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आम नागरिकों ने अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार, एमएसएमई, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही एयरपोर्ट विस्तार, पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का विकास, युवाओं के लिए रोजगार एवं सरकारी नौकरियों के अवसर, कानून-व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण को भी प्रदर्शित किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित उपलब्धियों के साथ कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, मंडियों का आधुनिकीकरण एवं ई-नाम की जानकारी दी गई।

महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्रदर्शनी में वन स्टॉप सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण की योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करना है।

The post सेवा संकल्प अभियान: संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन appeared first on Naimish Today.

dilip tripathi
The post dilip tripathi appeared first on Naimish Today.

भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतापगढ़ का लाल हुआ था शहीद
भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतापगढ़ का लाल हुआ था शहीद

मातृभूमि रक्षा के लिये अपने प्राणों को नेवछावर् कर दिए थे जवान मुरलीधर मौर्य

ऐसे शहीद देश भक्त जवान के परिजनों को शासन प्रशासन द्वारा आज तक नहीं मिला कोई सरकारी सुविधा

जिलाधिकारी से शहीद के परिजनों ने इस ओर ध्यान आकृष्ट करने की है मांग

भारत पाकिस्तान के युद्ध में शहीद हुए इन्फेंट्री ब्रिगेड के जवान मुरलीधर मौर्य के नाम से गांव में बनवाया जाय स्मारक गेट

प्रतापगढ़

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध जम्मू कश्मीर के राज्य के नियंत्रण और भारत पाकिस्तान के बीच की सीमा पर विवादों के कारण 1965 में यह युद्ध हुआ था जो इसे कश्मीर का दूसरा विश्व युद्ध कहा जाता है यह युद्ध अप्रैल 1965 के कच्छ के रण में शुरू हुई जो छोटी सड़कों से शुरू होकर अगस्त सितंबर 1965 में एक पूर्ण युद्ध में बदल गया था l इस युद्ध में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के शेखपुर अठगवा गाव निवासी इन्फेंट्री ब्रिगेड के कांस्टेबल जवान मुरलीधर मौर्य अपनी मातृभूमि रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए दुश्मनों से जंग लड़ते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए थे l मुरलीधर मौर्य एक सच्चे देशभक्त और साहसी जवान थे l उक्त बलिदानी देशभक्त के नाम इन्फेंट्री वीग्रेट के कमांडर यस यन एंटिया ने 16 सितंबर 1965 को एक शोक संवेदना पत्र शहीद के परिजनों के नाम भेजा था जिसमें शोक सम्वेदना ब्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बधाया है l तब से आज तक शहीद हुए जवान के परिजनों को कोई सरकार द्वारा सुविधाए मुहैया नहीं कराई गई l जिससे परिजन पूर्व प्रधानाध्यापक राम समुझ मौर्य, बंशीधर् मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य, सुरेश चंद्र मौर्य, सहित कई अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से एवं जिलाधिकारी को इस ओर ध्यान आकृष्ट करने हेतु मांग कि हैं कि शहीद मुरलीधर मौर्य के नाम से यादगार हेतु गांव में एक स्मारक गेट (प्रवेश द्वार) अति शीघ्र बनवाए जाए जिससे देश भक्ति की भावना लोगों में जागृति हो सके l

The post भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतापगढ़ का लाल हुआ था शहीद appeared first on Naimish Today.

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया, घटिया निर्माण से बड़े हादसे को न्योता
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया, घटिया निर्माण से बड़े हादसे को न्योता

महमूदाबाद (सीतापुर)। जनपद के महमूदाबाद नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। मोहल्ला इमलिया तिलकापुर के तिलकापुर-सलाउद्दीनपुर मार्ग पर हाल ही में बनाई गई एक नई पुलिया भ्रष्टाचार और भारी लापरवाही की गवाही दे रही है। इस बाबत भाजपा नगर उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता विपिन कुमार के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन का मुख्य जरिया है। नगर पालिका द्वारा इस मार्ग पर निर्मित पुलिया बेहद घटिया सामग्री से बनाई गई है, जो सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाती है, निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए गए सीमेंट, मौरंग और ईंटों की गुणवत्ता अत्यंत खराब है। साथ ही, सरिया और कंक्रीट के निर्धारित अनुपात का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया है।

पुलिया इतनी कमजोर है कि भारी वाहनों और आम जनता का दबाव झेलने में सक्षम नहीं है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यदि समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया, तो यह जल्द ही क्षतिग्रस्त होकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जनता के टैक्स से प्राप्त सरकारी धन का इस तरह से बंदरबांट होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग महमूदाबाद नगर के भाजपा उपाध्यक्ष

विपिन कुमार ने उप जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी या ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जैसी तकनीकी टीम से पुलिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

The post भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया, घटिया निर्माण से बड़े हादसे को न्योता appeared first on Naimish Today.

इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत
इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत

तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत

सुल्तानपुर।जिले की इसौली विधानसभा में सदर व बल्दीराय तहसीलों की कई प्रमुख बाजारे शामिल है।जिनमें प्रमुख रूप से बल्दीराय,कुड़वार,अलीगंज व धम्मौर प्रमुख है।कुड़वार,अलीगंज को नगर पंचायत बनाने की कवायद कई बार शुरू हुई लेकिन नेताओं की मांगे परवान नहीं चढ़ सकी।लिहाजा इसौली विधानसभा में अभी तक कोई भी बाजार नगर पंचायत नहीं बन सकी।

बता दे कि रियासत के समय से कुड़वार बहुत ही पुरानी बाजार है।जिसकी आबादी इसौली विधानसभा के सभी गांवों में सबसे ज्यादा है।कुड़वार ग्राम पंचायत में सबसे अधिक मतदाता भी है।पूर्व में इसे नगर पंचायत बनवाने की कवायद नेताओं द्वारा शुरू की गई थी लेकिन आज तक नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं मिल सका।दशक भर पहले विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय बाजार को तहसील का दर्जा मिला।तहसील बनने के बाद फायर ब्रिगेड बनाने का कार्य शुरू हुआ।लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक फायर ब्रिगेड का ऑफिस नहीं बन सका। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वलीपुर बाजार में फायर टेंडर खड़ी करके क्षेत्र में लगने वाली आग को बुझाया जाता है।वही बल्दीराय तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी आज तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं प्राप्त कर सकी।बल्दीराय थाने को कोतवाली को दर्जा नहीं मिला।जिला मुख्यालय से बल्दीराय मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज बस की भी व्यवस्था नहीं हो सकी।आने जाने वालों को या तो निजी साधन से सफर करना पड़ता है या डग्गामार वाहनों के सहारे दूरी तय करनी पड़ती है।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बल्दीराय में कट बनाने की मांग भी काफी दिनों से उठ रही है लेकिन अभी तक कोई उस पर भी अमल नहीं की गई।वही जिले की अन्य विधानसभाओं की बात करे तो लंभुआ विधानसभा में तहसील मुख्यालय लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में है।इसी तरह कादीपुर विधानसभा में कादीपुर तहसील मुख्यालय व दोस्तपुर कस्बा नगर पंचायत के रूप में कार्य कर रहा है। अब इसे इसौली की जनता का दुर्भाग्य समझे या जन प्रतिनिधियों की नाकामी कि अभी तक इसौली विधानसभा की किसी भी बड़े कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका।चुनाव में विकास की गंगा बहाने का वादा करने वाले नेताओं से इस बार इसौली की जनता सवाल जरूर पूछेगी।

The post इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत  तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत appeared first on Naimish Today.

अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

सुल्तानपुर।।चांदा क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने अवैध चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। पीपी कमैचा इलाके के हनुमान नगर, कोइरीपुर में संचालित ‘आर्या क्लिनिक’ पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर उसे सील कर दिया।इस कार्रवाई का नेतृत्व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. त्रिपाठी ने किया। उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा के अधीक्षक डॉ. आर.सी. यादव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली चांदा पुलिस भी मौके पर तैनात रही।जांच के दौरान क्लिनिक में कई गंभीर खामियां पाई गईं। अधिकारियों के अनुसार यह केंद्र बिना आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहा था। आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर टीम ने तत्काल क्लिनिक को बंद कर सील कर दिया।बताया जा रहा है कि इस क्लिनिक का संचालन राय साहब गौतम कर रहे थे। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The post अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील appeared first on Naimish Today.

स्कूली बच्चों की घोर लापरवाही, मौत को दे रहे दावत
स्कूली बच्चों की घोर लापरवाही, मौत को दे रहे दावत

सुल्तानपुर: शहर के ओमनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छः छात्र एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़कों पर दौड़ते नजर आए।

यह नजारा सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे-सीधे जान से खिलवाड़ है। एक बाइक पर दो से अधिक सवारी बैठना कानूनन अपराध है, ऐसे में छः छात्रों का सवार होना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।

चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। यदि जरा सा भी संतुलन बिगड़ता, तो गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि परीक्षा के नाम पर इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं।

प्रशासन और यातायात विभाग के लिए यह घटना एक चेतावनी है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।

The post स्कूली बच्चों की घोर लापरवाही, मौत को दे रहे दावत appeared first on Naimish Today.

02 से 05 मार्च तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में वॉक-इन सेवा अस्थायी रूप से स्थगित
02 से 05 मार्च तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में वॉक-इन सेवा अस्थायी रूप से स्थगित

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में दिनांक 02 मार्च, 2026 से 05 मार्च, 2026 तक केवल पूछताछ संबंधी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट आधारित सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। उक्त अवधि के दौरान वॉक-इन (Walk-in) सेवा अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी।

इस अवधि में यदि कोई आवेदक बिना अपॉइंटमेंट (वॉक-इन) के कार्यालय में उपस्थित होता है, तो उसे उसकी संबंधित फाइल की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। लेकिन आवश्यक कार्यवाही के लिए आवेदक को पुनः कार्यालय आना पड़ सकता है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री अनुज स्वरूप, भारतीय विदेश सेवा ने बताया गया कि प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए एवं आगामी त्यौहारों के चलते यह सेवा अस्थायी रूप से स्थगित की गयी है, जिसको इस अवधि के बाद पुन: सामान्य रूप से शुरु कर दिया जाएगा। उनके द्वारा बताया गया कि यदि इस अवधि में कोई आवेदक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आना चाहता है कि आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके उपलब्ध ऑनलाइन पूछताछ सम्बंधी एप्वाइंटमेंट लेकर आए।

The post 02 से 05 मार्च तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में वॉक-इन सेवा अस्थायी रूप से स्थगित appeared first on Naimish Today.

पूर्व छात्र गोष्ठी का हुआ आयोजन
पूर्व छात्र गोष्ठी का हुआ आयोजन

लक्ष्मणपुर प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के सगरा सुन्दरपुर मे स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के उपरांत विद्यालय परिसर में पूर्व छात्र संगोष्ठी का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी को दीपार्चन,पुष्प करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व छात्र भैया आशुतोष जायसवाल बेसिक शिक्षक ने किया। यह कार्यक्रम पुरातन छात्र प्रमुख आचार्य आशुतोष सिंह की देख-रेख में किया गया।कार्यक्रम में भारी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अभय शुक्ल,पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर देवांश मिश्र,वैभव,शशांक, आदर्श, राजकुमार, हरिकेश आदि ने अपने विचार रखे कि विद्यालय से मिली उन्हें सीख आज उनको कैसे मार्गदर्शित कर रही है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बालेंद्र कुमार ओझा ने अपने संबोधन में आए हुए सभी पूर्व छात्र भैयाओ को अपना शुभ आशीष प्रदान किया एवं प्रत्येक वर्ष हम सब एक साथ इसी तरह से संगोष्ठी में उपस्थित हो ऐसा आवाहन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अजय तिवारी, सुरेश मिश्र, पंकज तिवारी, रोहित,विद्यालय के प्रचार प्रमुख सर्वेश मिश्र सहित सभी आचार्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रेम शंकर द्विवेदी ने किया।

The post पूर्व छात्र गोष्ठी का हुआ आयोजन appeared first on Naimish Today.

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा “आपरेशन सिंदूर” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद ही अपमानजनक बयान देने के विरोध में समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती शान्ति सिंह के नेतृत्व में “शर्म करो मार्च” निकालकर मध्यप्रदेश के मंत्री को बर्खास्त करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के नाम से द्वारा उपजिलाधिकारी महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया।

श्रीमती शान्ति सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गया बयान आपरेशन सिंदूर सैन्य महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी ही नहीं बल्कि देश की सभी नारी और सेना का अपमान है। भाजपा की दूषित और घृणित मानसिकता को दर्शाता है। कि उनका बयान उन सभी बेटियों के लिए आपत्तिजनक है जो राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। शर्म आती है ऐसी सोच पर जो धर्म के आधार पर हमारी वीर बेटी को आतंकवादी की बहन बताने की हिमाकत करती है।अतः समाजवादी पार्टी ऐसी दूषित और महिला विरोधी सोच का प्रतिकार करती है।

इस अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, उपाध्यक्ष वासिक खान, जावेद अख्तर, सुरेश यादव फौजी, गुलफाम खान, निसार अहमद, हरीश शुक्ला, शहरे आलम, तबारक हुसैन, मानवेन्द्र पटेल, विकास यादव, सौरभ शुक्ला, केशव यादव, शबनम बानो, सद्दाम हुसैन, मुफीज अहमद, अहमद अली, मो.असलम, मो.लइक, मो.सारिक, सचिन शर्मा, समीम खान, मुख्तार खान, शैलेन्द्र यादव, आदर्श शुक्ला, उदय सरोज, ब्रम्हदेव शर्मा, शकील अहमद, अब्दुल वहीद, दीपक यादव, बबलू खान, अब्दुल हई, विजय शुक्ला, अमन पाल, जावेद अकबर, रिजवान खान, मो.आमिर, बबलू गौतम, आशा सिंह, आरिफ खान, मो.जलाल, डा.एजाज, प्रमिला देवी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल सहित अन्य नेतागण व महिला साथी उपस्थित रहे।

The post  appeared first on Naimish Today.