एटा Archives - Naimish Today

जैन परिवार ने रचा अनोखा इतिहास,पहले बेटा,फिर मां-पिता ने त्यागा गृहस्थ जीवन,सभी ने अपनाया आध्यात्म का मार्ग
जैन परिवार ने रचा अनोखा इतिहास,पहले बेटा,फिर मां-पिता ने त्यागा गृहस्थ जीवन,सभी ने अपनाया आध्यात्म का मार्ग

एटा।घर परिवार,मोह माया छोड़कर वैराग्य अपनाने की घटनाएं भले ही कठिन हों,लेकिन उत्तर प्रदेश के एटा जिले का एक जैन परिवार लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।सुंदरलाल स्ट्रीट निवासी जैन परिवार के तीन सदस्यों ने क्रमबद्ध तरीके से संन्यास लेकर आध्यात्मिक जीवन को समर्पित कर दिया। पहले बेटा,फिर पिता और अंत में मां ने संत जीवन अपना लिया।

घर के इकलौते बेटे प्रशांत जैन 2009 में आचार्य विमर्श सागर महाराज के संपर्क में आए।प्रशांत पढ़ाई में मेधावी थे,लेकिन उनका मन सांसारिक जीवन से हटने लगा।बीकॉम के दौरान और एमसीए में दाखिले के बाद भी प्रशांत अध्यात्म की राह पर बढ़ते गए।इकलौती बहन की दिल्ली में शादी के बाद प्रशांत ने गृहस्थ मार्ग छोड़ने का निर्णय लिया और 25 नवंबर 2015 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आचार्य विमर्श सागर महाराज से मुनि दीक्षा ग्रहण कर मुनि विव्रत सागर बन गए।बेटे के वैराग्य से प्रभावित पिता मुकुल जैन ने भी कुछ समय बाद गृहस्थ जीवन त्यागने का निश्चय कर लिया। 16 नवंबर 2017 को मुकुल ने जबलपुर में आचार्य विमर्श सागर महाराज से मुनि दीक्षा लेकर मुनि विश्वांक सागर का स्वरूप धारण किया और धर्म प्रचार में सक्रिय हो गए।

बेटे और पति दोनों के संन्यासी बनने के बाद मां सुमन जैन ने भी वैराग्य मार्ग अपनाने का निर्णय ले लिया। 3 नवंबर 2019 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सुमन ने क्षुल्लिका दीक्षा लेकर विप्रांत माताजी के रूप में आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश किया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा संन्यास ग्रहण करना जैन समाज में दुर्लभ माना जाता है।परिवार ने अपनी संपूर्ण संपत्ति और संसाधन धर्म को समर्पित कर दिए हैं।वर्तमान में तीनों मेरठ में आचार्य विमर्श सागर महाराज के सान्निध्य में तप,जप और प्रवचन परंपरा के माध्यम से धर्म प्रचार कर रहे हैं।

मुनि विव्रत सागर महाराज (प्रशांत) बताते हैं कि उन्होंने पहले ब्रह्मचारी जीवन इसलिए अपनाया कि बहन उनके निर्णय से प्रभावित न हो। बहन की शादी के बाद उन्होंने दीक्षा लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बाद में माता-पिता भी उसी राह पर चल पड़े और परिवार ने संपूर्ण रूप से मोक्षमार्ग को समर्पित जीवन अपना लिया।

The post जैन परिवार ने रचा अनोखा इतिहास,पहले बेटा,फिर मां-पिता ने त्यागा गृहस्थ जीवन,सभी ने अपनाया आध्यात्म का मार्ग appeared first on Naimish Today.

मिशन शक्ति 5.0 के तहत एटा पुलिस का जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति 5.0 के तहत एटा पुलिस का जागरूकता अभियान

नैमिष टुडे /सवाददाता

एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद में “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मिशन शक्ति टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। पुलिस टीमों ने ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया।इस दौरान महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए ‘साइबर सेफ्टी’ से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।पुलिस टीमों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, विशेष रूप से घरेलू हिंसा एवं कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध बनाए गए कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओंएवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का माहौल स्थापित करना है।

The post मिशन शक्ति 5.0 के तहत एटा पुलिस का जागरूकता अभियान appeared first on Naimish Today.

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश

नैमिष टुडे /सवाददाता

एटा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद एटा में “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एटा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण किया। इस दौरान गांवों, कस्बों, मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया।अभियान के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर—112 (आपात सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन)—के प्रभावी उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव हेतु ‘साइबर सेफ्टी’ के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए और महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध बने कानूनों की जानकारी भी दी गई।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पंपलेट वितरित कर जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के बीच सुरक्षा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का माहौल स्थापित करना है, ताकि वे समाज में निर्भीक होकर आगे बढ़ सकें।

The post नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश appeared first on Naimish Today.

एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

नैमिष टुडे

एटा  ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद एटा में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने खुद मैदान में उतरकर शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईद की नमाज को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों और धर्मस्थलों के आसपास लगातार पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नमाजियों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, अफवाह या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनी रहे।इस दौरान एडीएम (ई) सत्यप्रकाश, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कुल मिलाकर, पुलिस प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते एटा में ईद-उल-फितर का पर्व शांति, सुरक्षा और भाईचारे के माहौल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

The post  appeared first on Naimish Today.

अलविदा जुमा व नवरात्रि को लेकर एटा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संभाली कमान
अलविदा जुमा व नवरात्रि को लेकर एटा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संभाली कमान

एटा अलविदा जुमा की नमाज और नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मस्जिदों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से परखा। एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है और भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी बरतने और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।

The post अलविदा जुमा व नवरात्रि को लेकर एटा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संभाली कमान appeared first on Naimish Today.

पुलिस कप्तान का लापर बाही पर कडा तडका
पुलिस कप्तान का लापर बाही पर कडा तडका

एटा  जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही पर कड़ा प्रहार किया है। इसी क्रम में थाना अवागढ़ में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से रिज़र्व पुलिस लाइंस, एटा स्थानांतरित कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और कार्य में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मियों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की चेतावनी मिल गई है। एसएसपी के इस सख्त रुख को जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पुलिसिंग व्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेगा।

The post पुलिस कप्तान का लापर बाही पर कडा तडका appeared first on Naimish Today.

एसएसपी एटा का पैदल गश्त: अपराधियों में दहशत, आमजन में सुरक्षा का भाव

संवाददाता /नैमिष टुडे

एटा /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह चौहान और पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहे।इस दौरान एसएसपी ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खास बात यह रही कि एसएसपी ने बाबूगंज क्षेत्र की उन तंग गलियों में भी गश्त की, जहां रात के समय अक्सर अंधेरा और सन्नाटा रहता है। ऐसी कोई गली नहीं रही, जहां उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज न कराई हो।एसएसपी के इस सक्रिय गश्त से न केवल आमजन में सुरक्षा का माहौल बना, बल्कि अपराधियों में भी भय व्याप्त हो गया है। उनके इस दौरे से क्षेत्र के उन असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है, जो अक्सर रात के समय गली-कूचों में शराब पीने और गुट बनाकर बैठने जैसी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। अब ऐसे लोग भी अपनी आदतों में बदलाव करने को मजबूर होंगे।एसएसपी श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस की इस सक्रियता को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। उनका कहना है कि पुलिस की यह पहल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

The post  appeared first on Naimish Today.

योगी आदित्यनाथ को अब अपने नेताओं से मुकाबला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भरोसा है कि एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलेगी। योगी आदित्यनाथ ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि भाजपा यूपी में 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है और अखिलेश यादव को विदेश भागना पड़ेगा।यूपी के चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने कई ऐसे बयान दिए जिसके चलते उनकी आलोचना हुई। 80 बनाम 20 उसी बयान में से एक रहा। राजनीतिक गलियारों की बात करें को योगी आदित्यनाथ के लिए सबसे बड़ी चुनौती अखिलेश यादव हैं लेकिन जिस तरह के बयान योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं उसके बाद अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता उनके पद चिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।भाजपा शासित अन्य राज्यों की बात करें तो असम, मध्य प्रदेश, कर्नाटक ऐसे उदाहरण हैं जहां के मुख्यमंत्री पहले इस तरह के कट्टर बयान नहीं देते थे और ना ही हिंदुत्व को लेकर इस तरह से मुखर होकर बात करते थे। लेकिन अब जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने अपने बयानों से सुर्खियां बटोरी हैं, उसके बाद ये नेता भी योगी आदित्यनाथ की राह पर चलते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ के सामने अहम चुनौती है कि जिस तरह से ये नेता अब सख्त और कट्टर रुख अख्तियार कर रहे हैं क्या उसके बीच योगी आदित्यनाथ खुद को इनसे अलग रखने में सफल होंगे।

The post योगी आदित्यनाथ को अब अपने नेताओं से मुकाबला appeared first on Naimish Today.