
*छात्राओं द्वारा रंगोली के माध्यम से लोगो को मतदान हेतु जागरूक किया गया*
बदलापुर / जौनपुर /अरुण कुमार दूबे
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर में प्रबंधक विनोद कुमार सिंह व प्राचार्य प्रो•सुनील प्रताप सिंह के संरक्षकत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रंगोली के माध्यम से छात्र-छात्राओं के द्वारा उपस्थित लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।अंत मे प्राचार्य प्रो• सुनील प्रताप सिंह के द्वारा रंगोली का निरीक्षण किया गया। निर्णायक मंडल में डा उमेश सिंह, श्री राघवेन्द्र सिंह प्राचार्य जी के साथ रहे। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया।जिसमें टीम नंबर दो प्रथम व टीम नंबर तीन द्वितीय स्थान पर रही।छात्रों ने प्राचार्य जी को बताया कि वे इसके माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताना चाहते हैं। जिससे लोग मतदान को एक पर्व मान कर उसमे अपना पूरा सहयोग दें और लोकतंत्र को मजबूत बनायें।इस अवसर पर डाॅ उमेश सिंह, श्री राघवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ जोरावर सिंह कार्यक्रम अधिकारी श्री मुमताज अहमद अंसारी,सुश्री तमन्ना नाज, डा पवन सिंह, डा महेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे शुभम ,अनुराग पाल, धीरज,अनुपमा, अंतिमा आदि छात्र-छात्राओ का विशेष सहयोग रहा।