
*अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध बनीं अनुप्रिया पटेल, कहा- सामाजिक न्याय की धार नहीं होने दूंगी कुंद*
लखनऊ /बांदा भारत सरकार केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल को अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे पूर्व भी यह जिम्मेदारी अनुप्रिया पटेल ही संभाल रही थी। हालांकि, बीते महीने में अपना दल एस का राष्ट्रीय अधिवेशन करने की घोषणा की थी। जिसमें शामिल होने पूरे प्रदेश भर से कार्यकर्ता पहुंचे,
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अनुप्रिया ने पदाधिकारियों व सदस्यों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, वे पार्टी के सामाजिक न्याय के एजेंडे की धार को कभी कुंद नहीं होने देंगी।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय सदस्य जवाहर लाल पटेल ने अनुप्रिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी पदाधिकारियों ने मंजूरी दे दी। इस मौके राष्ट्रीय महासचिव माताबदल तिवारी और पार्टी संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के निकट सहयोगी रहे राष्ट्रीय महासचिव इं. केके पटेल को जिम्मेदारी दी गई।
अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के त्याग व परिश्रम से यह पार्टी खड़ी हुई है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने कोशिश करेंगी। पिता को याद करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि डॉ. सोनेलाल ने जिस आर्थिक व सामाजिक गैर बराबरी की खाई को पाटने के लिए इस पार्टी की स्थापना की थी, उसे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मदद से आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर बांदा जनपद से बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल और अजय पटेल जिलामहासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को बनाए जाने पर यशकाई डा सोनेलाल पटेल की प्रतिमा भेट कर बधाई दी , वही प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच कृष्णेंद्र पटेल , अजय सिंह पटेल जिला महासचिव , शिशिर श्रीवास वरिष्ठ नेता अपना दल एस बांदा, अरुण कुमार पटेल विधानसभा अध्यक्ष बबेरू , पंकज पटेल विधानसभा अध्यक्ष तिंदवारी, रामनारायण प्रजापति, रामफेर पटेल जिला उपाध्यक्ष , राजेंद्र पटेल जिलाध्यक्ष आई टी मंच , चंद्रपाल फौजी, रोहित, बच्ची, कुबेर पटेल, राकेश गुप्ता, अखिलेश राम गुप्ता उपस्थित रहे ….