
अनुज सिंह ने बताया सीतापुर के महमूदाबाद में पहला ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आगामी 29 तारीख को क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा लाया जाएगा
सीतापुर जिलाधिकारी कलेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि सीतापुर के महमूदाबाद में पहला ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आगामी 29 तारीख को क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा लाया जाएगा। पहला ब्लॉक के 65 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख रावेंद्र कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 29 सितंबर 2022 को अधिकारियों के समक्ष पेश किया था जिसके बाद यह मामला उच्च न्यायालय में चला गया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब 29 अक्टूबर 2022 को उप जिलाधिकारी महमूदाबाद और परगना अधिकारी के सामने पहला प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया जायेगा और मतपेटिका को ट्रेजरी में उच्च न्यायालय के अग्रिम आदेशों तक सुरक्षित रखा जायेगा। वहीं महमूदाबाद ब्लाक के बीच 63 सदस्यों द्वारा क्षेत्र पंचायत प्रमुख मुकेश कुमार के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।
सीतापुर के महमूदाबाद विधानसभा के पहला ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार के खिलाफ 65 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और महमूदाबाद ब्लाक प्रमुख के खिलाफ 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का मोर्चा 29 सितंबर 2022 को खोला था। पहला ब्लॉक के इन 65 और महमूदाबाद 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हस्ताक्षरित नोटरी सत्यापित शपथ पत्र का लिखित नोटिस उप जिलाधिकारी महमूदाबाद को दिया था जिसके बाद 30 सितंबर 2022 को ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद यह क्षेत्र पंचायत सदस्य उच्च न्यायालय चले गए। उच्च न्यायालय में मामला जाने के बाद 18 अक्टूबर 2022 को न्यायालय द्वारा उप जिलाधिकारी महमूदाबाद को यह निर्देश दिए गए कि 29 अक्टूबर 2022 को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत कर दोनों ही ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव पर चुनाव कराया जाए। न्यायालय के आदेश के बाद अब 29 अक्टूबर 2022 को उप जिला अधिकारी महमूदाबाद की देखरेख में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा और न्यायालय के आदेश अनुसार मतदान होने के पश्चात मतपेटिका को न्यायालय के अग्रिम आदेशों तक महमूदाबाद की ट्रेजरी के डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा।