
देव स्थान की जमीन को लेकर दो सगे भाइयों में झगड़ा हो गया जिसमें कई घायल
आगरा। खेरागढ़ तहसील के थाना जगनेर क्षेत्र में देव स्थान की जमीन को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारीजनों में झगड़ा हो गया जिसमें कई घायल हो गए। झगड़े और पथराव का एक पक्ष ने लाइव विडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
मामला थाना जगनेर क्षेत्र के गांव बरिग्वा खुर्द का है। रामजीलाल और अमर सिंह सगे भाई है। अमर सिंह के परिवार के अधिकतर सदस्य आगरा रहते है। देव स्थान की जमीन को लेकर दोनों भाइयों के परिवारीजनों में विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह अमर सिंह और रामजीलाल के बेटों में जमीन को लेकर मुंहबाद और मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और अमर सिंह का मेडिकल परीक्षण कराकर उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में लग गई। इसी दौरान अमर सिंह पक्ष के सदस्य आगरा से आ गए और लाठी डंडों से लैस होकर रामजीलाल पक्ष के घर पर दौड़ते चले आए। घर पर रामजीलाल पक्ष की महिलाएं थी, उन पर लाठी डंडे और पत्थर बरसाने लगे। जिस रामजीलाल पक्ष की महिलाएं गाली गलौज करते हुए अपना बचाव में जुट गए। लाठी डंडे चलाने और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस घटनाक्रम का करीब ढाई मिनट से अधिक समय का पूरा वीडियो रामजीलाल पक्ष की महिलाओं ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना में रामजीलाल पक्ष की एक लड़की और महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे उपचार के लिए आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया है कि रामजीलाल पक्ष को उपचार के लिए भेजा गया है, उनकी तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल मौके से मिले दोनों पक्षों के लोगों का 151 में कार्रवाई की जा रही है।