
राष्ट्र सेवा में समर्पित अंकित अग्रवाल बने भारतीय नमो संघ के जिला मंत्री
आगरा। राष्ट्र सेवा में समर्पित अंकित अग्रवाल को सामाजिक संघटन भारतीय नमो संघ ने जिला मंत्री आगरा उत्तर प्रदेश नियुक्त किया।
इस सन्दर्भ में भारतीय नमो संघ के प्रदेश मंत्री व् मीडिया प्रभारी संतोष कुमार ने समस्त देशवासियों,पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज़ अत्यंत हर्ष के साथ आपको को सूचित किया जाता हैं, कि सामाजिक संघटन भारतीय नमो संघ ने राष्ट्र सेवा में समर्पित अंकित अग्रवाल को जिला मंत्री आगरा उत्तर प्रदेश नियुक्त किया जाता हैं। यह नियुक्ति आज से प्रभावी होगी तथा अगले दो वर्ष के लिए मान्य होगीं। हमें आशा हैं कि आप संघटन के प्रति तन, मन से निष्ठापूर्ण कार्य करेगें। इसी सहयोग व् आशा के साथ शुभकामनाएं। हम आपके सुखद स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
वहीं, नवनियुक्त भारतीय नमो संघ के जिला मंत्री एवं समाजसेवी अंकित अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में बताया कि सामाजिक संगठन ने उन पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसमें वहां खरा उतरेंगे एवं पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से सामाजिक संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर राष्ट्रहित में समर्पित सामाजिक संघटन भारतीय नमो संघ के लिए नए आयाम कायम करेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, जिससे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।