
भारी बारिश से हुए किसानों के नुकसान को लेकर यूनियन बैठक कर सौपेंगी ज्ञापन
आगरा। भारतीय हलधर किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सोमवार को नगला कमाल चौराहे पर भारी बारिश से हुए किसानों के नुकसान को लेकर बैठक करेंगे जिसमें किसानों के नुकसान के मुआवजे को जल्द दिलाने के लिए ज्ञापन सौपेगें। जिसमें राष्ट्रीय हलधर किसान यूनियन नगला कमाल खेरागढ़ पर सोमवार को 11 बजे से एक बैठक कर रही हैं जिसमें अधिक वर्षा होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई जिसके लिए सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की है लेकिन खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में अभी तक कोई सर्वे नहीं किया जा रहा है जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल सिंह सिकरवार,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कु संजय सिंह,राष्ट्रीय प्रभारी अनिल जादोंन, राष्ट्रीय संरक्षक हीरा सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय सरंक्षक,अहलकार सिंह नागर,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ई रवि पचौरी,राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा जितेन्द्र कुशवाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ मनोज राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सिकरवार,राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा के के सिकरवार, प्रदेश महासचिव विकास पिप्पल,जिलाध्यक्ष शिवकुमार तोमर आदि लोग मौजूद रहेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल सिंह सिकरवार दी।