
थाना बक्शा पुलिस ने एक पिकअप में तीन गोवंश (गाय) व एक बछिया, एक बछड़ा सहित कुल 05 राशि गोवंश के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बक्शा /जौनपुर /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री अजय कुमार साहनी के कुशल निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के निकट पर्वेक्षण में चलाये जा रहे गोवध/गोवंश की तस्करी की रोकथाम मे चलाये जा रहे अभियान में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्री त्रिवेणी सिंह मय हमराह कर्म0गण के देखभाल क्षेत्र तलाश वाँछित अपराधी में ग्राम लखनीपुर पेट्रोल पम्प मे मामूर था कि ज्ञात हुआ कि एक पिकअप नं0- UP 62 BT 5606 में तीन राशि गोवंश (गाय) व एक राशि बछिया व एक राशि बछड़ा कुल 5 राशि गोवंश कुल 05 राशी गोवंश को लादे हुए अभियुक्तगण 1- साहब लाल यादव पुत्र दूधनाथ यादव ग्राम मैदास पट्टी थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2- सैफ शाह पुत्र मुसाफिर शाह ग्राम कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर द्वारा गोवंशो को वध कर बेचने हेतु मई मोड़ हाइवे से कही जा रहे है। इस सूचना पर मौके पर मै थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह मय हमराह कर्म0गण के साथ पहुँच कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मय एक पिकप नं0 UP 62 BT 5606 में 05 गोवंश लदे हुए हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके आधार मु0अ0सं0 307/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 307 भादवि व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम 1- साहब लाल यादव पुत्र दूधनाथ यादव ग्राम मैदास पट्टी थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2- सैफ शाह पुत्र मुसाफिर शाह ग्राम कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1- साहब लाल यादव पुत्र दूधनाथ यादव ग्राम मैदास पट्टी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2- सैफ शाह पुत्र मुसाफिर शाह ग्राम कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त साहब लाल यादव*
1.मु0अ0सं0 307/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 307 भादवि व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-197/16 धारा 379/411 भादवि थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
*अभियुक्त सैफ शाह*
1.मु0अ0सं0 307/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 307 भादवि व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बक्शा जनपद जौनपुर
*बरामदगी-*
1.तीन राशि गोवंश (गाय)
2. एक राशि बछिया
3. एक राशि बछड़ा (कुल 5 राशि गोवंश कुल 05 राशी गोवंश )
4. एक बोलेरो पिकप UP62BT5606
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1-थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
2-उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
3-का0 निशान्त कुमार राय, का0 राजू प्रसाद, हे0का0 बृजेश मिश्रा, हे0का0 मुन्ना यादव थाना बक्सा जनपद जौनपुर।