भारतीय नागरिकों को कीव तुरंत छोड़ देना चाहिए: भारतीय दूतावास

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में भारतीय नागरिकों हत के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय नागरिकों को खारकीव तुरंत छोड़ देना चाहिए, जल्द से जल्द पिसोचिन, बेजलुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें। उन्हें आज 18.00 बजे (यूक्रेनी समय के अनुसार) तक इन बस्तियों तक पहुंचना होगा। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए वायु सेना ने अब तक चार उड़ानें शुरू की हैं।

खारकीव में तनाव बढ़ने की आशंकाएं

ज्ञात हो कि यूक्रेन और रूस के बीच तकरार अब भी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है। मिसाइलें दाग रही है। कीव में आम नागरिकों से बंकरों या घर के तहखानों में चले जाने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, खारकीव शहर जहां अबतक रूसी सैनिक एयरस्ट्राइक कर रहे थे, वहां रूस की लैंडिंग फोर्स उतर गई है। इसी के साथ ही हमले तेज कर दिए गए हैं। जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से वहां हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं, जिसमें काफी तादाद भारतीयों की भी है। जिन्हें निकालने के लिए भारत का आपरेशन गंगा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: