
मिश्रिख गौरव सिंह
आजादी के 75 स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
मिश्रित सीतापुर कस्बा मिश्रिख में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में आपस में भाईचारा रखने का संदेश दिया इस तिरंगा यात्रा में मुस्लिम भाइयों ने भारत माता की जय वंदे मातरम की जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार के साथ भारी पुलिस बल के साथ में तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा पुरानी बाजार से चलकर चुंगी चौराहा नहर चौराहा तहसील चौराहा धर्मशाला धर्मशाला चौराहा होते हुए पुरानी बाजार पर मस्जिद में पहुंचे इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा इसमें सभासद अनीश अहमद, संयोजक मो आजद, अब्दुल हई, प्रधान जयंत यादव प्रधान बख्खन बेग नोमान अब्दुल हमीद,अनवर ,डॉ खालिद , गुड्डू जौहरी आदि लोग मौजूद रहे