देश में एक बार भूकंप आया है। मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.8 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से दी गई जानकारी के मुताबिक मणिपुर के मोइरंग के दक्षिण-पूर्व में शनिवार रात 11:42 बजे आए भूकंप की गहराई 94 किमी.बता दें कि इससे पहले 5 जुलाई को असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई 35 किमी. थी जो सुबह 11:03 बजे आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है।