अमरनाथ यात्रा: खराब मौसम और बादल फटने के बाद आज से बालटाल और पहलगाम दोनों तरफ से पूरी यात्रा फिर से शुरू हो गई. अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था शुक्रवार को पहलगाम पहुंचा. श्राइन बोर्ड ने कहा है कि शुक्रवार को दिन में मौसम स्थिर हो गया है, आज सुबह से बालटाल और पहलगाम दोनों तरफ से पूरी यात्रा फिर से शुरू हो गई. शुक्रवार को दोपहर से शाम तक 10 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए और अब तक 1.7 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं.
जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से 16वां जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ. इसमें 5461 अमरनाथ यात्री शामिल थे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 220 वाहनों में यात्री बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुए.