मणिपुर: मणिपुर में भूस्लखलन से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मणिपुर के नोनी जिले में हुई भूस्खलन में अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। खराब मौसम केकारण रेस्क्यू करने में सुरक्षा बलों को भारी दिकत्तों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कल मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन में प्रादेशिक सेना के 7 जवानों समेत 14 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद ये आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंच गया है। इसके साथ ही इस घटना में दर्जनों से ज्यादा लोगों के लापता होने की बात यही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 13 प्रादेशिक सेना के जवानों और 5 स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि प्रादेशिक सेना के 15 जवानों और 5 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।
बता दें मणिपुर के नोनी में बुधवार रात तुपुल यार्ड रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप के पास ये घटना हुई थी। खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य में भी बड़ी परेशानी आ रही है। मलबे में लगभग 72 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें प्रादेशिक सेना के 43 जवान शामिल हैं। बताया गया कि अभी भी 40 से ज्यादा लोग लापता हैं।