एक दिवसी सेवादल कैंप में पढ़ाए गए नियम व अनुशासन के पाठ

एक दिवसी सेवादल कैंप में पढ़ाए गए नियम व अनुशासन के पाठ

 

 

संत निरंकारी मिशन मानव एकता का प्रतीक- क्षेत्रीय संचालक

 

 

एक दिवसी सेवादल कैंप का किया गया आयोजन

 

 

 

फतेहपुर आज, संत निरंकारी मिशन की ब्रांच फतेहपुर की सेवादल यूनिट 791 का कैम्प सुंदर नगर कालोनी स्थित सत्संग स्थल में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर से चलकर आए क्षेत्रीय संचालक मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जे एस बिंद्रा जी की अध्यक्षता में किया गया और साथ ही अतिथि के रूप में संचालक सुरेंद्र मारवाह, अजय गुप्ता एवं हरबंस जी भी उपस्थित रहे। जिसमें सेवादल संचालक रामभरोसे कुशवाहा जी ने क्षेत्रीय संचालक का माल्यार्पण स्वागत किया तथा शिक्षक सुरेश चंद ने सेवादल संचालक को माला पहनाकर उनके साथ आए अतिथियों का भी स्वागत अभिनंदन किया। वहीं क्षेत्रीय संचालक जी ने समस्त सेवादल को मिशन का पाठ पढ़ाते हुए पीटी परेड के दौरान समस्त नियमों की जानकारी दी। और बताया संत निरंकारी मिशन मानव एकता का प्रतीक है। और सेवादल मिशन की रीढ़ की हड्डी है यह उन्होंने बताया। समस्त सेवादल सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देश के अनुसार अपनी सेवा प्रदान करता है और सभी भाई बहन जो भी आदेश आते हैं उनका अक्षरता पालन करते हुए अपनी सेवा प्रदान करता है, चाहे कड़ी धूप हो या बरसात हो या ठंड हो, में रह कर के भी अपनी सेवा प्रदान करता है और बताया की गुरमत की राह पर चलने वाला सेवादल ही सतगुरु की आंखों का तारा है। वही सेवादल संचालक सुरेंद्र मारवाह जी ने बताया की ब्रह्म ज्ञान प्राप्त करके गुरमत के अनुसार जीवन जीने का निर्देश दिया। और सेवा सिमरन सत्संग में नित्य प्रति आने के विषय में बताया और आने वाले नवंबर माह में संत निरंकारी मिशन का 75 वा वार्षिक संत समागम मनाया जाएगा जिसमें समस्त सेवादल अपनी सेवाएं प्रदान करेगा उन्होंने कहा कि यदि तन मन धन सुखी रखना है तो सेवा सिमरन सत्संग करना है और तभी गुरुमत प्राप्त हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: