जानें आज का मौसम, मौसम विभाग ने बताई ये बात, जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में रविवार की तरह सोमवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा और दिन भर आसमान से आग बरसती रही। झुलसा देने वाली गर्मी का आलम यह रहा कि सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2017 केबाद यह छ जून का सबसे अधिक तापमान रहा।मौसम विभाग केअनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.3 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को दिल्ली में सबसे गर्म इलाका नजफगढ़ रहा, जहां तापमान सबसे अधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर इलाके में भी पारा 46 डिग्री दर्ज हुआ। स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 46.1, पीतमपुरा में 45.8, रिज में 44.9, पालम में 44.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

 

सोमवार को दिल्ली में सुबह से ही तेज चिलचिलाती धूप और लू लोगों को परेशान करती रही। शाम को भी गर्म हवा चलती रही। विभाग ने मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। लू के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दिन भर 25-25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: