भारतीय सैनिकों की वीरता के बारे में पूरी जानकारी दी जाए तो हर भारतीय गर्व करेगा: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह पुणे के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने आगे कहा कि पिछले आठ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का रुतबा बढ़ा है।

 

उन्होंने कहा कि देश सैन्य उपकरणों के लिए विदेशों पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने का भी प्रयास कर रहा है।

 

पुणे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई वीरता के बारे में पूरी जानकारी दी जाए तो यह हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा।

 

राजनाथ सिंह पुणे के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं भारत-चीन (मुद्दे) पर ज्यादा नहीं बोलूंगा। जिस तरह से हमारे जवानों ने वीरता और साहस का परिचय दिया… मैं कहूंगा कि अगर पूरी जानकारी का खुलासा कर दिया जाए तो हर भारतीय का दिल गर्व से भर जाएगा। हर भारतीय का सिर ऊपर उठेगा।

 

सिंह ने आगे कहा कि पिछले आठ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का रुतबा बढ़ा है और यह अब कमजोर देश नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि देश सैन्य उपकरणों के लिए विदेशों पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने का भी प्रयास कर रहा है।

 

सिंह ने कहा, ”भारत का कद, देश की प्रतिष्ठा पिछले आठ वर्षों में बहुत बढ़ गई है। इससे पहले, जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था, कोई भी इसे गंभीरता से नहीं लेता था, लेकिन आज जब भारत किसी भी वैश्विक मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है।”

 

महंगाई के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को मन में अपराध की भावना नहीं रखनी चाहिए और वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारणों के रूप में महामारी और यूक्रेन युद्ध की ओर इशारा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: