
कुंडा में 1.150 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
नवदुर्गा पंडालों की चेकिंग के दौरान बरई गांव में आम की बाग के पास पुलिस ने पकड़ा
कुंडा/प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने बरई गांव में आम की बाग के पास से एक व्यक्ति को 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को उपनिरीक्षक चंद्रबली सिंह और मो. यूनुस पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। आगामी नवदुर्गा त्योहार के मद्देनजर पंडालों की जांच के दौरान बरई गांव में आम की बाग के पास संदिग्ध व्यक्ति सुरेश पटेल (48) पुत्र मालिकराम, निवासी रद्द का पुरवा, बरई को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ।मामले में थाना कुंडा में मुकदमा संख्या 392/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम: उपनिरीक्षक चंद्रबली सिंह, उपनिरीक्षक मो. यूनुस, कांस्टेबल अमित गिरी और कांस्टेबल आर्यन गुप्ता।