नायर देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां कालरात्रि के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

नायर देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां कालरात्रि के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

सप्तम नवरात्र पर विधि-विधान से हुआ पूजन, कई भक्तों ने कराया कन्या भोज

कुंडा/प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस पर शनिवार को नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित मां नायर देवी धाम में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।नवरात्र के पावन अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने कन्या भोज का आयोजन कर कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर महेशगंज थाने की पुलिस तैनात रही। सिपाही अनिल यादव, प्रिंस सेन, सुनील कुमार तथा महिला सिपाही प्रतीक्षा सिंह और सीमा ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें