संग्रामगढ़ पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आरोपी को घर से किया गिरफ्तार

संग्रामगढ़ पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आरोपी को घर से किया गिरफ्तार

2003 के मुकदमे में न्यायालय से जारी था वारंट, तीन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

कुंडा/प्रतापगढ़। वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामगढ़ पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामलाल सरोज (48) पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी शुक्लन का पुरवा, भरतगढ़, थाना संग्रामगढ़ है। उसके खिलाफ वर्ष 2003 में दर्ज मुकदमे से संबंधित न्यायालय में मामला विचाराधीन है। सदर प्रतापगढ़ स्थित न्यायालय की कोर्ट संख्या 24 से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।संबंधित मामले में मुकदमा संख्या 63/2003 के तहत धारा 324, 504 और 506 भादवि में कार्रवाई दर्ज है। प्रकरण क्रिमिनल केस संख्या 1816/2021 से संबंधित है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र तिवारी, कांस्टेबल कुलदीप यादव और रिजर्व कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें