
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत दधीचि सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
सीतापुर
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद की पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13.10.26 ‘मिशन शक्ति-6’ अभियान के अंतर्गत सीतापुर पुलिस लाइन स्थित दधीचि सभागार में एक विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकुर अग्रवाल सीतापुर द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों/सुरक्षा उपायों/हेल्पलाइन नंबरों (1090/112/1098 आदि) तथा साइबर सुरक्षा के प्रति विस्तार से जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं पुलिस कर्मियों को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में खेल क्षेत्र एवं सामाजिक कार्यों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को उनके सराहनीय प्रयासों हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही, सामाजिक व पुलिसिंग कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों द्वारा सम्मानित सभी बच्चों व कर्मियों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं तथा बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति करने और समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी श्री आलोक सिंह,) क्षेत्राधिकारी (सदर) श्रीमती नेहा त्रिपाठी व महिला थाना प्रभारी श्रीमती मधु सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति/शिक्षक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।