
“नारी का सम्मान और सुरक्षा, सीतापुर पुलिस की है प्रतिबद्धता।”
थाना बिसवां में महिलाओ/छात्राओं को किया सम्मानित
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0
सीतापुर
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद की पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में आज दिनांक 13.10.2026 को थाना बिसवां, जनपद सीतापुर के प्रांगण में ‘मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी बिसवां श्री हर्षित चौहान के मार्गदर्शन एवं मौजूदगी में, प्रभारी निरीक्षक बिसवां के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी बालिकाओं, महिलाओं और समाज में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें साइबर सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
बिसवां क्षेत्र के राजकीय बालिका इण्टर कालेज की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की टापर्स छात्राओं व शिक्षिकाओं को, दिव्यांग आंगनवाङी कार्यकत्री चन्दनपुर, सी0 एच0 सी0 बिसवां की नर्स को आमंत्रित कर उनके बिशिष्ट कार्यों के लिए उन्हे श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिसवां द्वारा सम्मानित किया गया, पोस्टर, बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
इस दौरान मौजूद अन्य बालिकाओं एवं महिलाओं को फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, एआई एवं डीपफेक, साइबर बुलिंग, सेक्सटॉर्शन, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, ऑनलाइन ग्रूमिंग तथा निजी जानकारी एवं लोकेशन साझा करने से होने वाले साइबर जोखिमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन पुलिस सहायता 112 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना बिसवां का समस्त पुलिस स्टाफ, स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में छात्राएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
सीतापुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।