
पांच लोगों को जहरीले जंतु ने काटा
कुंडा प्रतापगढ़ ।मानिकपुर नगर पंचायत के मानिकपुर मोहल्ला निवासी प्रदीप पटेल की 25 वर्षीय पत्नी शांति देवी को बुधवार रात करीब आठ बजे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। नगर पंचायत कुंडा के कोलाहल का पुरवा मोहल्ला निवासी पारसनाथ यादव के 17 वर्षीय बेटे गौरव यादव को बुधवार रात करीब 9 बजे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी राम अंजोर के 11 वर्षीय बेटे आर्यन को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। बाघराय थाना क्षेत्र के पंचमहुवा बाघराय गांव निवासी छत्तू सरोज के 30 वर्षीय बेटे देशराज सरोज को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बरवन सिंह का पुरवा डंडौली गांव निवासी देशराज सरोज को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया।