मधुमक्खी के हमले में दो लोग जख्मी

मधुमक्खी के हमले में दो लोग जख्मी

कुंडा प्रतापगढ़।कोतवाली क्षेत्र के
महमदपुर गांव निवासी अम्बिका प्रसाद तिवारी का 60 वर्षीय दिनेश कुमार तिवारी और जुबराजगढ़ रैयापुर गांव निवासी अजेय कुमार की 19 वर्षीय बेटी प्रियंका कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर मार दिया था। जिससे उधर से निकलने वाले लोगों को मधुमक्खियां काट रही थी। इस दौरान ये दोनों भी चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के डंक से अचेत होने पर उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें