
कार के लिए विवाहिता से को पीटकर कॉल घर से निकाला
कुंडा प्रतापगढ़।जेठवारा थाना क्षेत्र के
डेरवा बाजार निवासी ओमप्रकाश अग्रहरि की बेटी नैंसी की शादी 2023 में प्रयागराज के सोरांव के मलाक के विकास अग्रहरि के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बेटा होने के बाद भी लोग उसके साथ मारपीट करते रहे। 27 मई को मारपीट कर उसका जेवर आदि छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में पति विकास अग्रहरि, ससुर सुभाष अग्रहरि, सास आरती, देवर विवेक और रवि के खिलाफ केस दर्ज कराया है।