राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लहराया परचम सभी शिक्षिकाओं में खुशी की लहर

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लहराया परचम

सभी शिक्षिकाओं में खुशी की लहर

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे

सकरन/ सीतापुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा शिवानी ने राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में परचम लहराकर कस्तूरबा गांधी विद्यालय का क्षेत्र का और अपने माता पिता का नाम रोशन करके दिखाया है शिवानी ने यह साबित कर दिया कि लड़कों से लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन रेखारानी शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों गोरखपुर में हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर शिवानी का चयन किया गया जिस पर हमें और हमारे पूरे स्टाफ को गर्व है और मैं शिवानी के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करती हूं

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें