सीतापुर: रामपुर मथुरा ब्लॉक में बाढ़ से बर्बाद फसल का सर्वे करने निकली किसान यूनियन टिकैत की टीम

सीतापुर: रामपुर मथुरा ब्लॉक में बाढ़ से बर्बाद फसल का सर्वे करने निकली किसान यूनियन टिकैत की टीम

महमूदाबाद

संवाददाता दिलीप त्रिपाठी

सीतापुर के महमूदाबाद तहसील के रामपुर मथुरा ब्लॉक में बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में घुटने भर पानी भरा है, सड़कें डूबी हुई हैं।

आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के महमूदाबाद के सभी पदाधिकारियों की टीम ने रामपुर मथुरा ब्लॉक का दौरा किया। इस टीम में मंडल सचिव सम्मत कुमार वर्मा जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष रिंकू वर्मा जी ग्राम अध्यक्ष पप्पू वर्मा रायपुर से, ओमकार वर्मा जी रविंद्रपुर से, दिनेश वर्मा जी, सियाराम भैया जी, हरि नारायण दादा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसान यूनियन की टीम घुटने भर पानी में पैदल चलकर खेतों का सर्वे कर रही है। टीम का कहना है कि प्रशासन द्वारा जो सर्वे किया गया है उसमें किसानों के साथ अन्याय हुआ है। किसानों की धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है, जो बाली बची है वो भी काली पड़ गई है।

किसान यूनियन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रामपुर मथुरा क्षेत्र में दोबारा निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें