
अंबेडकरनगर
एडवोकेट हरिमोहन दुबे स्टेट ब्यूरो चीफ लखनऊ उत्तर प्रदेश की खास रिपोर्ट।।
9 तारीख को कांशीराम की पुण्यतिथि पर आलापुर में जुटेंगे सपा के दिग्गज, त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में होगा कार्यक्रम
जय राम जनता इंटर कॉलेज में 9 अक्टूबर को होगा आयोजन, धर्मेंद्र यादव, लालजी वर्मा, राममूर्ति वर्मा समेत कई नेताओं के शामिल होने की चर्चा
अंबेडकरनगर आलापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जय राम जनता इंटर कॉलेज में आयोजित होने की जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम का नेतृत्व आलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन दत्त करेंगे। आयोजन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रमुख सपा नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के रूप में शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव तथा युवा सपा नेता राहुल दत्त यशवर्धन लक्ष्मण यादव जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांशीराम के विचारों को किया जाएगा याद
कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सामाजिक संघर्ष, विचारों और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने की तैयारी है।
आलापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि कांशीराम जी ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक एवं संगठित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। उनकी पुण्यतिथि पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में जुटेंगे कार्यकर्ता
विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
काशीराम की पुण्यतिथि कार्यक्रम में दलित समाज के लोगों की जुटने की संभावना है
यह जानकारी लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता युवा सपा नेता राहुल दत्त यशवर्धन जी ने पत्रकारों को जानकारी दी है।