इमलीपुर में आंधी का कहर: दुर्गा मंदिर के पास विशाल नीम का पेड़ जड़ समेत धराशायी, तीन बिजली पोल टूटे, मंदिर सुरक्षित, 7-8 दिन से गांव में बिजली गुल

इमलीपुर में आंधी का कहर: दुर्गा मंदिर के पास विशाल नीम का पेड़ जड़ समेत धराशायी, तीन बिजली पोल टूटे, मंदिर सुरक्षित, 7-8 दिन से गांव में बिजली गुल

बाराबंकी/ संवाददाता /विशाल शुक्ला /नैमिष टुडे


इमलीपुर (सूरतगंज), बाराबंकी।* विकास खंड सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम इमलिपुर में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के दुर्गा मंदिर के समीप लगा विशाल नीम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर गया।

हादसे के दौरान बिजली के तीन सीमेंटेड पोल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके चलते पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं गिरा है। ईश्वर की कृपा से दुर्गा मंदिर इस हादसे में क्षतिग्रस्त होने से बच गया है और मंदिर में पूजा-पाठ पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी है।

एक सप्ताह से अंधेरे में गांव, ग्रामीण परेशान –
स्थानीय निवासियों के अनुसार इस घटना को 7 से 8 दिन बीत चुके हैं। तब से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली न होने से ग्रामीणों को पेयजल, सिंचाई और दैनिक दिनचर्या में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में अंधेरे के कारण शाम के बाद कामकाज प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर टीम भेजकर क्षतिग्रस्त पोलों को बदलकर विद्युत व्यवस्था को बहाल किया जाए तथा गिरे हुए पेड़ को हटाने की कार्रवाई की जाए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें