स्कूल बस की टक्कर से महिला टीचर की मौत, 3 छात्र घायल

स्कूल बस की टक्कर से महिला टीचर की मौत, 3 छात्र घायल

नैमिष टुडे /सवाददाता
कानपुर में स्कूल बस की तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे मे महिला टीचर की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। इनमे 3 छात्र, 3 टीचर हैं। बस से स्कूल के 35 टीचर और छात्र गांधी जयंती मनाने जा रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के शीशे टूटकर बिखर गए। शीशे के टुकडे किसी के आंख सिर तो किसी के गर्दन पर लग गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकाला और अस्पताल भिजवाया।
हादसा शुक्रवार सुबह 8 बजे कानपुर-सागर हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास हुआ। डंपर चालक को ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बस घाटमपुर के चीमा पब्लिक स्कूल की थी। मृतक टीचर का नाम ऐश्वर्या श्रीवास्तव(35) था।
विज्ञान टीचर ऐश्वर्या 4 भाई-बहनो मे सबसे बड़ी थी। उसके दो भाई अमन और वैभव हैं। जबकि छोटी बहन आकाशीय हैं। सभी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता पवन श्रीवास्तव घर पर ही रहते हैं। मा गुंजर श्रीवास्तव गृहिणी हैं। ऐश्वर्या चीमा पब्लिक स्कूल में 5 साल से पढ़ा रही थीं। इससे पहले वह मूसानगर असेंट पब्लिक स्कूल मे पढ़ा रही थीं।
चीमा पब्लिक स्कूल के बस ड्राइवर अर्जुन ने बताया- कानपुर-सागर हाईवे पर बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास पहुंचा था। तभी सामने से मौरंग लदा डंपर एक कार को ओवरटेक करते समय अचानक सामने आ गया। डंपर से बचाने के लिए बस को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन डंपर ने साइड में टक्कर मार दी।
प्रिंसिपल सुभांगी सिंह कार से बस के पीछे आ रही थीं। हादसे का पता चलते ही वह बिधनू सीएचसी पहुंचीं। वहां ऐश्वर्या की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं। साथी टीचर्स ने उन्हें संभाला। वह बार-बार यही कहती रहीं कि ऐश्वर्या के घरवालों को क्या जवाब दूंगी।
वही हादसे में में बिनगवां निवासी छात्र रौनक वर्मा (कक्षा-7) की आंखो में कांच के टुकडे लग गए। सागरपुरी निवासी अर्पित दीक्षित (25), दुर्गा चौहान (37), निखलेश्वर बाजपेई (47) और छात्र रौनक को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे में तौधकपुर निवासी टीचर अंजू रीता (37) और जूही लाल कॉलोनी निवासी टीचर हिमांशु यादव (30) को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

” *हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। डंपर को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी*। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें