अंबेडकरनगर: असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा, क्षेत्र में शोक की लहर

अंबेडकरनगर: असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा, क्षेत्र में शोक की लहर

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नैमिष टुडे /संवाददाता
अंबेडकरनगर। असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास ग्राम मठिया दौलतपुर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंचने लगे।

गमगीन माहौल में लोगों ने अंकित कुमार पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम दर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों की आंखें नम रहीं। उनके निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में हर कोई स्तब्ध और दुखी नजर आया।

अंकित कुमार पांडे के पार्थिव शरीर के पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नैमिष टुडे परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें