
सरकारी कागजों में पूरा खड़ंजा, मौके पर रास्ता कीचड़ में तब्दील
भैरमपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाए भुगतान के बावजूद निर्माण न कराने के आरोप, जांच की मांग ।
मिश्रित सीतापुर। विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत भैरमपुर में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्राम पंचायत के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देने के साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत संख्या 400154226080725 के माध्यम से ग्रामीणों ने मांमले की स्थलीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है । कि ग्राम पंचायत भैरमपुर में अजय पाल के मकान से जयचंद के मकान तक खड़ंजा निर्माण दर्शाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सरकारी अभिलेखों में उक्त कार्य पूरा दिखाते हुए इसका सम्पूर्ण भुगतान भी किया जा चुका है । जबकि मौके पर आज तक खड़ंजा निर्माण नहीं कराया गया है।ग्रामीणों का कहना है । कि बरसात के चलते उक्त मार्ग पर भारी कीचड़ हो गया है । जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना है । कि यदि सरकारी धन से खड़ंजा निर्माण का भुगतान किया जा चुका है । तो मौके पर कार्य क्यों नहीं कराया गया । इसकी जांच आवश्यक है।शिकायतकर्ताओं में राहुल, रामचंद्र यादव, राजेश, प्रमोद यादव, दीपक, मीना देवी, विश्रामलाल, उमेश कुमार, रामदुलारी, रामगुनी समेत करीब दो दर्जन तक ग्रामीणों ने खंडविकास अधिकारी से मांमले की स्थलीय जांच कराने, अभिलेखों और मौके पर हुए निर्माण का सत्यापन कराने , अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।