
नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी का सिधौली बॉर्डर पर भव्य स्वागत
सिधौली/सीतापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार गृह जनपद सीतापुर पहुंचे मोहम्मद जासमीर अंसारी का सिधौली बॉर्डर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान 153-मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव कुमुद लता के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर बधाई दी। समर्थकों ने गगनभेदी नारों के बीच उनका स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।
कुमुद लता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इसे मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता और राजनीतिक दावेदारी के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता शिव कुमार यादव, जयकरण राजवंशी सहित क्षेत्र के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।