
साढ़े तीन लाख के जेवरों पर चोरों ने किया हाथ साफ
पुलिस की गश्त पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विकास मिश्रा/नैमिष टुडे
सकरन/ सीतापुर सकरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर पुलिया के निवासी रामपाल पुत्र सुर्जबली के घर में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने साढ़े तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया परिजनों ने बताया कि लाइट न होने की वजह से हम सभी लोग घर के बाहर सोए हुए थे उसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर सोने का हार,झाला, मांग टीका, नथनी, दो जोड़ी चांदी के पायल, कमर पेटी, फूल का लोटा आज सामान चुरा ले गए रामपाल द्वारा बताया गया कि जब हम लोग सुबह जगह और घर के अंदर गए तब पता चला कि हमारे घर में चोरी हो गई है जिसका प्रार्थना पत्र थाने में दे दिया गया है ग्रामीणों ने पुलिस के गश्त पर भी सवाल उठाए। परिजनों ने मांग की है कि पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा जाए और मेरा सामान जो चोरी में गया है उसकी बरामदगी की जाए आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला हुआ है सकरन थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र परिजनों द्वारा मिला है जांच की जा रही है