बकरियों के सब्जियां खाने पर विवाद, दो महिलाओं से मारपीट घर में घुसकर मारपीट, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

बकरियों के सब्जियां खाने पर विवाद, दो महिलाओं से मारपीट

घर में घुसकर मारपीट, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार स्थित तख्त का पुरवा निवासी आरती केसरवानी पत्नी ओमप्रकाश केसरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।तहरीर के अनुसार 22 सितंबर मंगलवार की शाम पड़ोस की कुछ बकरियां घर के सामने लगी सब्जियां खाने लगीं। आरती की सास ने बकरियों को डांटकर वहां से भगा दिया। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर संतलाल पुत्र कानपुरी, शिवमूरत पुत्र रामदेव, सियालाल पुत्र रामदेव और कल्लू पुत्र शिवपूजन समेत अन्य लोग घर पहुंचे और आरती, उसकी देवरानी तथा एक पुरुष के साथ मारपीट की।पीड़ित पक्ष ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में घायल एक महिला को उपचार के लिए प्रतापगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को देने के बाद पीड़ित पक्ष ने महेशगंज थाने में तहरीर दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक वंदना वर्मा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पूर्व में भी विवाद और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें