153-मिश्रिख विधानसभा सीट पर कुमुद लता की दावेदारी सबसे मजबूत: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सियासी समीकरण बदले!

153-मिश्रिख विधानसभा सीट पर कुमुद लता की दावेदारी सबसे मजबूत: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सियासी समीकरण बदले!

लखनऊ/मिश्रिख : समाजवादी पार्टी की कद्दावर नेता और साल 2022 से लगातार प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी संभाल रहीं कुमुद लता ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विशेष मुलाकात की है। इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद 153-मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है और कुमुद लता इस सीट से पार्टी की सबसे प्रबल और निश्चित दावेदार बनकर उभरी हैं। पिछले चार वर्षों (साल 2022) से लगातार सपा की प्रदेश सचिव के रूप में संगठन को मजबूत करने वाली कुमुद लता की सीधे शीर्ष नेतृत्व से जुड़ी होने और लंबे सांगठनिक अनुभव के कारण मिश्रित विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी सबसे वजनदार मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान कुमुद लता ने मिश्रित विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और बूथ स्तर पर पार्टी की तैयारियों की पूरी रिपोर्ट अखिलेश यादव के समक्ष रखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरी झंडी मिलने के संकेतों के बाद से ही क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर है। क्षेत्र की जनता के बीच सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाली कुमुद लता की इस सक्रियता और मजबूत सांगठनिक पकड़ ने यह साफ कर दिया है कि 153-मिश्रित विधानसभा सीट पर वह समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत और विजयी चेहरा साबित होने जा रही हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें