गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत हुए सीतापुर के 21 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी

गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत हुए सीतापुर के 21 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी

सीतापुर /गृह मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Home Affairs – MHA) द्वारा पुलिस बल में लगातार दीर्घकालिक, निष्कलंक एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए जाने वाले ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ एवं ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 21.09.2026 को पुलिस कार्यालय सीतापुर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल महोदय द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय से स्वीकृत इन पदकों को धारण (पहनाकर) कराकर कुल 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरोग जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि “गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त यह सम्मान अधिकारी व कर्मचारी के वर्षों के कठिन परिश्रम, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इससे संपूर्ण पुलिस बल का मान-सम्मान बढ़ता है और अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।”
गृह मंत्रालय द्वारा पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची:
उत्कृष्ट सेवा पदक:
1. निरीक्षक श्री दिनेश सिंह
2. हे0का0 श्री अशोक कुमार
3. हे0का0 श्री शमशुद्दीन
4. हे0का0 श्री अनिल कुमार यादव
5. हे0का0 श्री मुशीर आलम अंसारी
6. हे0का0 श्री काशिम अली अंसारी
7. हे0का0 श्री शैलेष कुमार
8. हे0का0 श्री अविनाश कुमार सिंह
9. हे0का0 श्री विजय प्रताप सिंह
10. का0 ड्राईवर श्री संतोष कुमार यादव
11. का0 ड्राईवर मो0 शहनवाज
अति उत्कृष्ट सेवा पदक:
1. उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र जायसवाल
2. उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव
3. उ0नि0 श्री देवेन्द्र कुमार सिंह
4. उ0नि0 श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव
5. हे0का0 श्री शेर बहादुर सिंह
6. हे0का0 श्री नरसिंह
7. हे0का0 श्री अनिल कुमार सिंह
8. हे0का0 श्री संतोष कुमार सिंह
9. हे0का0 श्री जंग बहादुर यादव
10. हे0का0 श्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें