
ग्राम पंचायत कसमंडा में बन रहा सुजलाम परिसर बना लोगो के आकर्षण का केंद्र
अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे
कसमंडा /सीतापुर विकास खंड कसमंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसमंडा में बन रहे कसमंडा सुजलाम परिसर के रूप में बदलती सोच बढ़ता विकास का एक अद्वितीय उदाहरण देखा जा सकता है जिसका श्रेय ग्राम प्रधान/प्रशासक प्रियंका व सचिव रागिनी शर्मा की जोड़ी ने ग्राम पंचायत कसमंडा के विकास में चार चांद लगाने का काम कर रहे है ग्राम पंचायत कसमंडा में बन रहे सेल्फी प्वाइंट परिसर में अवस्थित कुंआ का जीर्णोद्धार कराया गया है परिसर में अनेक प्रकार के फूल वाले और हरियाली के लिए महत्वपूर्ण पौधों को लगाया जा रहा है पौध रोपण में सबसे छोटी उम्र की बच्ची इशानी जायसवाल ने भी पौध रोपण किया।परिसर में रंग रोगन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।परिसर के अंदर घूमने के लिए मार्गो पर इंटरलॉकिंग का कार्य भी लगभग पूर्ण होने पर है, परिसर में मंगवाई गई सजावटी घास को लगवा दिया गया है परिसर में स्वच्छ जल युक्त फव्वारे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।शनिवार को खंड विकास अधिकारी कसमंडा राकेशकुमारश्रीवास्तव ,सचिव रागिनी शर्मा,ग्राम प्रधान/प्रशासक प्रियंका देवी कुरसंडा प्रधान प्रशासक सर्वेश कुमार मौर्य खुरदा प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह पुनेन्द्र यादव सहित ग्राम पंचायत के वृद्ध पुरुष एवं महिलाओं सहित अन्य लोगों ने अनेक प्रजाति के पौधरोपण में अपना कीमती सहयोग दिया निर्माण कार्य के संबंध में कंसल्टिंग इंजीनियर सुधाकर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है कुछ काम शेष रह गए है जिनका कार्य बहुत जल्द ही पूर्ण कराया जा रहा है और कुछ ही दिनों में आम जनमानस को समर्पित कर दिया जाएगा जाएगा खंड विकास अधिकारी कसमंडा राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सुजलाम परिसर लोगो के आकर्षण का केंद्र बनेगा ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर पर्यावरण के अनुकूल तरो ताजगी का एहसास करेंगे और आनंद उठाएंगे