कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

कुंडा प्रतापगढ़ ।दिन में घर में आराम कर रहे बुजुर्ग के ऊपर कच्चे घर की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में वह दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उन्हें बाहर निकाला और इलाज को सीएचसी लाए। इलाज के बाद परिजन उन्हें घर ले गए लेकिन वहां कुछ देर बाद उनकी सांस थम गईं। बुजुर्ग के मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पलरा बरई गांव निवासी 70 वर्षीय जगन्नाथ गौतम अपने भतीजे आश्रम के साथ रहते थे। शनिवार दोपहर में वह खाना खाकर घर में आराम कर रहे थे।तभी बरसात में सीलन खाई घर की कच्ची दीवार भरभराकर उनपर गिर गई। वह मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और इलाज को सीएचसी कुंडा लाए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के बाद परिजन घर लाए। परिजनों का कहना है कि घर में थोड़ी देर बाद ही उनकी सांस थम गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह का कहना है कि दीवार के मलबे में दबकर घायल वृद्ध की इलाज के बाद मौत होने पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें