बाइक सवार युवक की डंपर से कुचलकर मौत

बाइक सवार युवक की डंपर से कुचलकर मौत

कुंडा प्रतापगढ़।। देर शाम बाइक
से लालगोपालगंज से घर लौट रहे युवक को डंपर ने हाईवे पर टक्कर मारकर कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज को सीएचसी लाए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के भदरी खा गांव निवासी मुकेश सरोज का 24 वर्षीय बेटा सूरज सरोज शनिवार को किसी काम से लालगोपालगंज गया था। देर शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह हथिगवां थाना क्षेत्र के सुवानारी गांव के सामने हाईवे पर पहुंचा, तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया।वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा तो डंपर उसे कुचलते हुए भागा। आसपास के लोगों ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची। एम्बुलेंस बुलाकर घायल को इलाज को सीएचसी भेजा। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही उसकी मां अंजू देवी समेत पूरे परिवार में रोना पीटना मच गया। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें