
विकास खंडो में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को 15 माह से नहीं मिला मानदेय
परियोजना निदेशक को सौंपा ज्ञापन
विकास मिश्रा/नैमिष टुडे
सकरन/सीतापुर- जनपद सीतापुर के विभिन्न विकास खंडो में आवास योजना, आईजीआरएस व कार्यालय पत्राचार के साथ अन्य काम देखने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को 8 से 15 माह तक का मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें परिवार के भरण पोषण में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जनपद के परियोजना निदेशक को लंबे समय से बकाया मानदेय दिलाये जाने के संबंध में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 27 अगस्त को प्रशासनिक मद में केवल 17745 रूपये की धनराशि दी गई है। इससे किसी विकास खंड को शून्य तो किसी विकास खंड को मात्र 390 की धनराशि ही आवंटित हुई है। ऐसे में किसी भी कंप्यूटर ऑपरेटर को एक दिवस के मानदेय का भुगतान किया जाना भी संभव नहीं है। इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर रमाकांत भार्गव,सूबेदार,मनोज कुमार,इरफान, अभिषेक,विजय, शुभम,अनिल कुमार,सत्येंद्र कुमार,कपिल मिश्रा,दिलीप पांडे, दीपक कनौजिया,आरिफ,मनोज कुमार यादव, इमरान उल हसन,नफीस अहमद, कपिल वर्मा,अंकित वर्मा, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।