
श्री सिद्धेश्वर महादेव की शोभायात्रा में मुस्तैद रही पुलिस, नवागत सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
नैमिष टुडे /सवाददाता
सिधौली, सीतापुर। श्री सिद्धेश्वर महादेव की पावन नगरी सिधौली में आयोजित भव्य शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। महमूदाबाद से स्थानांतरित होकर नवागत क्षेत्राधिकारी सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शोभायात्रा के दौरान क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मियों ने शोभायात्रा के मार्ग पर लगातार निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ती रही।
नवागत सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी। उनकी सक्रिय निगरानी और पुलिस टीम की मुस्तैदी की लोगों ने सराहना की।